4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेड़ में उल्टा लटकाकर पीट-पीटकर हत्या, भीड़ ने आरोपियों के घर को आग लगाने की कोशिश

पिपराइच सहित कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात
2 min read
Google source verification
parijan

प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेड़ में उल्टा लटकाकर पीट-पीटकर हत्या, भीड़ ने आरोपियों के घर को आग लगाने की कोशिश

गोरखपुर। पिपराइच केे एक युवक को पेड़ पर लटका कर पीट पीटकर मार डाला गया है। प्रेम प्र्रसंग में हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना प्रेमिका ने युवक के घरवालों और पुलिस को दी तो वे मौके पर पहंुचे। पेड़ से उतारकर युवक को मेडिकल काॅलेज ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता व दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस घटना से गुस्साई भीड़ ने प्रेमिका के घर पर धावा बोल घर को फूंकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ा। शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ पुलिस-पीएसी मोहल्ले और आसपास तैनात कर दिया गया है। घटना पिपराइच क्षेत्र के हैदरगंज लालाबाजार की है।
पिपराइच के जंगल छत्रधारी के हीरालाल निषाद के 20 वर्षीय पुत्र रमेश निषाद का करीब दो साल पहले लाला बाजार की एक युवती से प्रेम हो गया। प्रेम जब परवान चढ़ा तो घरवालों को नागवार लगा। दोनों शादी को तैयार थे लेकिन लड़की के घरवाले खिलाफ। जब परिवारीजन खिलाफ हो गए तो दोनों प्रेमियों ने घर से भागने का निर्णय ले लिया। करीब एक महीने पहले दोनों निकल पड़े एक अलग दुनिया बसाने के लिए। घर छोड़ने की खबर जब घरवालों को लगी तो युवती के पिता ने पिपराइच थाने में युवक पर अपहरण का केस दर्ज कराया। केस दर्ज हो ने के दस दिनों बाद पुलिस ने दोनोें को खोज निकाला। थाने में समझौता हुआ और दोनों अपने अपने घर चले गए। रमेश को लड़की के घर आने पर मना कर दिया गया था। बताया जा रहा कि जब भी लड़की फोन करती युवक मिलने पहुंच जाता। रविवार की देर रात में लड़की ने फोन करके रमेश को मिलने के लिए घर पर बुलाया था। रमेश जब मिलने पहुंचा तो इसकी भनक घरवालों को हो गई। लड़की के घरवालों ने रमेश को रंगेहाथ पकड़ लिया। पहले उसकी पिटाई की, फिर एक पेड़ में बांधकर उल्टा लटका दिया। युवक पिटाई से अधमरा हो चुका था। प्रेमी को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती युवती ने पुलिस को फोन से सूचना दी। पहुंचे पुलिसवालों ने पेड़ से रस्सी खोल कर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव है। घटना से आक्रोशित लोगों ने युवती के घर को फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसी तरह भीड़ को खदेड़ा। एहतियातन पिपराइच के अलावा शाहपुर, चिलुआताल और गुलरिहा थाना की पुलिस व पीएसी लगा दी गई है। पुलिस ने लड़की के पिता जितेन्द्र चैहान, मां बोदामी देवी, भाई रामज्ञान व गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।