
मिशन 2019 का रण शुरूः बीजेपी बता रही चार साल की उपलब्धियां, कांग्रेसी मना रहे विश्वासघात दिवस
गोरखपुर। एक तरफ मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर रोज-ब-रोज कोई मंत्री केंद्र सरकार की उपलब्धियों की बखान में लगा हुआ है तो दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस विश्वासघात दिवस मना रही। शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के एक पार्क में धरना देकर विश्वासघात दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्र सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ा है। मोदी सरकार विश्वासघाती सरकार है।
शहर के नगर निगम के रानीलक्ष्मी बाई पार्क में दिए धरना में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से जितने भी वादे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं हो सका। न बेरोजगारों को दो करोड़ नौकरियां सलानाा मिली, न भारतीय सैनिकों के एक सिर के बदले पाकिस्तानी सैनिकों के दस सिर लाया गया। पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। 100 स्मार्ट सिटी बनाने सहित तमाम मुद्दों को पूरा न करके देश की 130 करोड जनता के साथ मोदी सरकार ने विश्वासघात करने का काम किया है।
वक्ताओं का कहना था कि जनता मोदी सरकार के जुमलेबाजी को समझ चुकी है। अगर बीजेपी दुबारा सत्ता में आई तो देश को बर्बाद कर देगी।
इस विरोध प्रदर्शन में डाॅ.सैय्यद जमाल अहमद, महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार अग्रहरि, गोरखलाल श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, बृजनरायन शर्मा, डाॅ. विजाहत करीम, डाॅ.सुरहीता करीम, प्रेमलता चतुर्वेदी, राकेश यादव, प्रो. रामनरेश चैधरी, राणा राहुल सिंह, रामअवतार गौड़, उदयवीर सिंह, मारकण्डेय सिंह, हाफिज फैय्याज, दिलीप जायसवाल, असलम परवेज, विकास द्विवेदी, स्नेहलता, दिलीप कुमार निषाद, जयन्त पाठक, कुसुम पांडेय, संजीव सिंह सोनू, पारसनाथ कौशिक, आशुतोष त्रिपाठी, महेन्द्र मोहन तिवारी, अभिजीत पाठक, सुमित पाण्डेय, त्रिवेणी गांधी, इन्द्रजीत चैधरी, परवेज अख्तर,निर्मला वर्मा, पूनम मिश्रा आदि शामिल रहे।
Published on:
27 May 2018 04:27 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
