काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किसी दल का नाम लिए बगैर सीधे वार किया कि कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार पैदा करना चाह रहे। वे चाहते हैं कि समाज की एकता और अखंडता खंडित हो। ऐसे लोगों पर विश्वास न करें, उनसे दूर रहें। कहा कि कुछ लोग समाज के लोगों को वोट के लालच में बांटने में लगे हैं और अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम परिवारों में कर रहे हैं, राखी बंधवा रहे हैं। इनसे सावधान रहें।