2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वीवीआर्इपी शहर में जरूरतमंदों को इलाज और दवा उपलब्ध कराएगा स्वास्थ्य आयाम

स्वास्थ्य आयाम का गठन कर पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 25 Apr 2018, 1:20 PM IST

swasthya ayam

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के शहर में सेवा भारती ने स्वास्थ्य आयाम का गठन कर चिकित्सीय कार्य को सेवा भाव से जरूरतमंदों तक पहुंचाने की शुरूआत की है। समाज को स्वस्थ बनाने के अभियान को सफल बनाने के लिए डाॅक्टरों की टीम बनाई गई है जो विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
शहर के रानीबाग में मंगलवार को सेवा भारती की बैठक हुई। इस बैठक में सेवा भारती के स्वास्थ्य आयाम का गठन करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। स्वास्थ्य आयाम का संरक्षक डॉ एस. के. लाट को बनाया गया है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. निखिल चैधरी को दी गई है। डॉ. राजेश बरनवाल को मंत्री, डॉ शिवशंकर को सह मंत्री, डॉ डी.पी. सिंह एवं डॉ शशांक ओझा को उपाध्यक्ष, सर्वेश दुबे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का दायित्व अभिजीत मिश्रा को दिया गया है।
क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल किशोर ने कहा कि सेवा भारती के स्वास्थ्य आयाम के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यदि हम स्वच्छता पर ध्यान दें एवं लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकें तो इंसेफेलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी को काबू किया जा सकता है। वहीं कई अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य आयाम लोगों को ऐसी सैकड़ों छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज एवं उनके बचाव के सस्ते एवं सहज उपलब्ध तरीकों से लोगों को अवगत कराएगा जिससे इलाज के नाम पर मची लूट-खसोट एवं शोषण से आम आदमी की रक्षा होगी।
मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल किशोर एवं प्रान्त सेवा प्रमुख डॉ राकेश सिंह की उपस्थिति में सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ महेन्द्र अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर सेवा भारती महानगर अध्यक्ष ई. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ वी.के. सिन्हा, अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।


स्वास्थ्य आयाम की कार्यकारिणी में इनको यह जिम्मेदारी दी गई


’होमियोपैथी प्रमुख’ डॉ के.सी. त्रिपाठी एवं डॉ रूप कुमार बनर्जी

’चिकित्सालय संपर्क’ डॉ असीम कुमार

’स्वास्थ्य जागरूकता एवं बाल रोग’ डॉ देवेंद्र, डॉ विजय सिंह, डॉ भगवानी, डॉ अश्वनी गुप्ता

’दवा संकलन’ श्री आलोक चैरसिया, योगेंद्र दुबे, प्रशांत मोदी

’प्रथमोपचार टीम’ डॉ निखिल चैधरी, डॉ राजेश बरनवाल, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव

’महिला चिकित्सा टीम’ डॉ रुचिका अग्रवाल, डॉ दिशा चैधरी, डॉ बबिता शुक्ला, डॉ नीना अस्थाना

’दन्त एवं मुख टीम’ डॉ आशीष शाही

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश