2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम के ससुराल और जन्मस्थली से जुडे़गी गोरक्षनगरी, नेपाल तक को जोड़ेगा रामायण सर्किट

जनकपुर से अयोध्या तक बस सेवा का गोरखपुर में भी स्टापेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 10 May 2018, 5:56 PM IST

ramayan circuit

Ramayana Circuit latest news in india

नेपाल के जनकपुर धाम से यूपी के अयोध्या के बीच शुरू होने वाली नई बस सेवा का एक स्टापेज गोरक्षनगरी गोरखपुर भी होगा। नेपाल के जनकपुर से सीतामढ़ी होकर नई बस सेवा की बस गोरखपुर पहुंचेगी फिर यहां से रामनगरी अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।
कल यानी 11 मई को इस नई बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इस नई बस सेवा से माता सीता की नगरी से प्रभु श्रीराम की अयोध्या नगरी जुड़ जाएगी और सेतु का काम करेगा गोरक्षनगरी।
बस सेवा का सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में स्वागत करेंगे।
जानकारों के अनुसार रामनगरी से माता जानकी की नगरी तक जोड़ने वाली इस बस सेवा के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रमुख सचिव टूरिज्म अवनीश अवस्थी इस बस सेवा का शुभारंभ कराने के लिए कमान संभाले हुए हैं। शुक्रवार की रात में जनकपुर से चली बस देर रात तक गोरखपुर पहुंचेगी। यहां यात्री व अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल रात्रि विश्राम करेगा। इस बस में करीब 35 लोग सवार हैं। इसमें 10 नेपाली अधिकारी भी शामिल हैं। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। अयोध्या पहुंचने पर इस बस सेवा की आगवानी करने सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे।
अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसके लिए आयोजित किया गया है। कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी दिन अयोध्या से यह बस जनकपुर के लिए रवाना होगी।
बता दें कि इस बस सेवा के शुरू होने से बार्डर और आसपास के अलावा यूपी के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों को सहूलियतें होगी। नेपाल के जनकपुरी व सीतामढ़ी सहित विभिन्न हिस्सों में भारतीयों की रिश्तेदारियां है। नेपाल और भारत के आम नागरिकों को इस बस सेवा से काफी सहूलियतें मिलेंगी। यही नहीं इस बस सेवा से टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। कोई भी टूरिस्ट अयोध्या से गोरक्षनगरी और जनकपुरी तक की यात्रा सुविधानुसार कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश