6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पापा हमरे पुलिसवाले तो हमको डर काहे का

मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में मनबढ़ युवकों ने की शादी समारोह में खूब फायरिंग

2 min read
Google source verification
Harsh firing

Harsh firing

गोरखपुर। गोरखपुर में एक शादी समारोह में शरीक होने गए पुलिसवालों के बेटों ने मामूली कहासुनी में दबंगई दिखाते हुए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। आलम यह कि बरात में भगदड़ मच गई। हालांकि, इस मामले में कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर से खोखा भी बरामद किया है।
शहर के शाहपुर क्षेत्र के सरस्वतीपुरम् काॅलोनी के फेज वन में रहने वाले रामनगीना सिंह की बेटी की शादी थी। सिंह गोरखपुर में ही अग्निशमन विभाग में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शहर के बिछिया के रहने वाले अब्दुल रहीम भी शरीक हुए थे। इस शादी समारोह में शामिल होने वालों में पुलिसवालों के ही परिवार के बहुत सारे लोग थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अब्दुल रहीम की पुलिसवालों के बेटों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते बढ़ गई। इसी बीच मनबढ़ युवकों ने आव देखा न ताव और अपने साथियों के साथ तमंचे से फायर करने की शुरू कर दी। फायरिंग से बारात में भगदड़ मच गई। अफरातफरी के माहौल में किसी ने 100 नंबर पर सूचित कर दी।
घटना की जानकारी होने और विभागीय मामला होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। पीआरवी के अलावा शाहपुर थानेदार ओमहरि बाजपेयी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरी जानकारी ली। कुछ खोखे बरामद किए। समारोह को सामान्य किया।
पीड़ित अब्दुल रहीम की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की है। इसी बीच दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
पुलिस ने अजय यादव, विजय यादव, मनीष यादव ,अंकित सिंह व राहुल,
संदीप यादव, मन्नत खान व हसन के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। इन आरोपियों में कई पुलिस विभाग से जुड़े लोगों के घर के ही हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग