12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में निकले तो इस रूट न जाएं, हो सकती है…

बदली ट्रैफिक व्यवस्था

less than 1 minute read
Google source verification
Indian railway

शताब्दी ट्रेन हो सकती है बंद, आ गई 'Semi Bullet Train', जानिए इसकी स्पीड, तस्वीरें देख कहेंगे 'वाह'

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था आज 24 और 28 को बदली रहेगी। नंदानगर रेलवे क्रांसिंग पर अंडरपास के निर्माण कार्य को देखते हुए दो दिन इस रूट को बंद रखा जाएगा। लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
एनई रेलवे नंदानगर रेलवे क्रांसिंग के पास अंडर पास बनवा रहा है। इसके लिए दो दिन यहां प्री-कास्ट ब्लाक डाला जाएगा। इसलिए 24 अक्टूबर को रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण की वजह से मंगलवार की रात 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है।
रूट डायवर्जन के कारण कोनी से एयरपोर्ट रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन रामनगर करजहां, देवरिया बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। वहीं कूड़ाघाट से नंदानगर क्रासिंग रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कूड़ाघाट से देवरिया बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य की और जाएंगे। नंदानगर और कुसम्ही के लोग नंदानगर पुलिस चैकी से मुड़कर दरगहिया से झरना टोला होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन क्रासिंग पार कर शहर की तरफ आ या जा सकते है।