समाजवादी पार्टी लगातार संगठन में बदलाव कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी संगठन को पूरी तरह तैयार कर लेना चाहती है। दो दिन पहले नई जिला कार्यकारिणी बनाने के बाद सपा ने अपने विधानसभा अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान कर दिया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गोरखपुर जिले के विधानसभा अध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि संगठन की जिम्मेदारी चुनाव के पूर्व दे दी जा रही ताकि चुनावी तैयारियों में तेजी आ सके।