डॉ. निषाद ने विपक्ष पर गलत रास्ते पर चलने का आरोप लगाया और कहा कि जनता ने यह तय कर लिया है कि वह विपक्षी नेताओं को सत्ता में वापस नहीं लाएगी। जनता समझ चुकी है कि विपक्ष गलत रास्ते पर है। आज के समय में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पूरे प्रदेश में गरीबों, मजलूमों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए काम कर रही है। यह सरकार उन लोगों की है, जिन पर अन्याय और शोषण हुआ है।"