11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
Shootout at Gorakhpur पुलिस एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, कई जनपदों में लूट-हत्या के प्रयास का था बांछित
Play video

Shootout at Gorakhpur पुलिस एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, कई जनपदों में लूट-हत्या के प्रयास का था बांछित

  एसएसपी शलभ माथुर ने दी जानकारी
Google source verification

गोरखपुर पुलिस व बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में शनिवार को एक इनामी पकड़ा गया। पच्चीस हजार के इस इनामी को पुलिस फायरिंग में गोली भी लगी है। जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उसे भर्ती कराया गया है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी था। वह काफी दिनों से बांछित चल रहा था। झंगहा क्षेत्र के गहिरा मोड़ के पास उसके होने की सूचना पर खोराबार व झंगहा पुलिस ने संयुक्त आपरेशन किया। पुलिस को देख बदमाश ने गोलियां चलाई। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी। हरिओम कश्यप नाम के इस बदमाश को दबोचने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसएसपी माथुर के अनुसार हरिओम कश्यप उर्फ नाटे पर कई जनपदों के विभिन्न थानों में लूट-हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर वारदातों संबंधित डेढ़ दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक 32 बोर का पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा बरामद किया है। एक लाल रंग की बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।