30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लग्जरी गाड़ी से हो रही इस चीज की तस्करी, पुलिस भी है हैरान

पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 2 Jul 2018, 9:32 PM IST

Illegal wine recovered

अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

शराब के शौकीनों की संख्या बढ़ने के साथ ही यूपी और बिहार में शराब तस्करी के नए नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। अंग्रेजी और देसी दारू की तस्करी के तरह तरह के तरीके तो सामने आ रहे थे लेकिन अब कच्ची की तस्करी भी जोरों पर है। मुख्यमंत्री के जिले में लग्जरी वाहनों से कच्ची शराब की तस्करी की जा रही है। यह सच पुलिसिया कार्रवाई में ही सामने आई है। पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी को पकड़ा है जिससे कच्ची शराब को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पहुंचाए जाने के लिए ले जाया जा रहा था।
मुख्यमंत्री के जिले में कच्ची शराब का धंधा जोरों पर संचालित है। सोमवार की भोर में चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा पुलिस चैकी के पास एसएसपी के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चिलुआताल थाना प्रभारी राजू सिंह, बरगदवा चैकी प्रभारी मृत्युजय पाण्डेय तथा ट्रेनी दरोगा नीतिन श्रीवास्तव, नीरज तिवारी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की लग्जरी कार आती दिखी। पुलिसवालों ने गाड़ी को रोका। गाड़ी की तलाशी ली गई कार की तलाशी ली गई तो डिक्की में एक बड़े पालीथिन में कच्ची शराब बरामद हुई। जांच में पता चला कि कच्ची शराब को पैक कराकर बेचने के लिए दूसरे क्षेत्र में पहुंचाने के लिए ये लोग ले जा रहे थे। ये शराब पैकिंग की गई थी। पूछताछ में पता चला कि यह शराब खोराबार क्षेत्र से पैकिंग कराई जाती है। फिर से विभिन्न थानों में बेचने के लिए लेकर जाते हैं। पकड़ी गई शराब चिलुआताल क्षेत्र में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार कार सवार युवकों की पहचान खोराबार थानाक्षेत्र के रहने वाले बलराम निषाद पुत्र स्व जलालू निषाद व कृष्णा निषाद पुत्र अर्जुन निषाद के रुप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कच्ची शराब को खोराबार से लाकर चिलुआताल क्षेत्र के कई गांव के कारोबारियों तक पहुंचाते है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग