10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एंटी रोमिया स्क्वायड फुस्सः छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने की आग लगा जान देने की कोशिश

झुलसी पीड़िता की हालत गंभीर, बड़हलगंज का मामला

2 min read
Google source verification
Chhedkhani

चार साल की मासूम से दुष्कर्म

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के जिले में शोहदों की हरकत से तंग आकर एक किशोरी ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। परिवारीजन ने किसी तरह आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में किशोरी का उपचार हो रहा। किशोरी के परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बड़हलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के ही कुछ शोहदों से काफी परेशान थी। आए दिन शोहदे उसके साथ छेड़खानी करते थे। बुधवार को भी किशोरी अपनी बहन के संग खेत की ओर जा रही थी कि गांव के वह तीनों युवक उसके साथ बदफेली करने लगे। तीनों जबरिया किशोरी को झाड़ी की ओर खींच ले जाने लगे। पीड़ित किशोरी व उसकी बहन शोर मचाने लगे। बहनों के शोर मचाने पर तीनों युवक उनके साथ मारपीट करने लगे।
संयोग अच्छा था कि उसी वक्त गांव के कुछ लोग उधर आ गए। गांववालों को आता देख धमकी देते हुए वे लोग फरार हो गए। डरी-सहमी दोनों बहनें घर पहुंची। परिवारीजन से पूरी बात बताई। किशोरी की मां उलाहना देने आरोपियों के घर पहुंची। बताया जा रहा कि आरोपियों ने मां-बेटी को देख भड़क गए और मारपीट की।
इस घटना से आहत किशोरी जब घर पहुंची तो उसने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। आग देख घरवाले दौड़े आए। किसी तरह आग बुझाया। गंभीर हालत में झुलसी किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया। डाॅक्टर के मुताबिक किशोरी का 70 प्रतिशत शरीर जल चुका है।
पीड़िता की मां के मुताबिक तीनों आरोपी उनकी बेटी को आए दिन छेड़ते रहते थे। कई बार पुलिस में भी शिकायत की गई लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा सका।
उधर, पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन युवकों राहुल, अमित और अर्जुन के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।