10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशी शराब लदे ट्रक को लूट लिया था इन युवकों ने, अचानक ट्रक खराब हो गया और…

हरियाणा से लाई जा रही थी शराब, गोरखपुर के कालेसर टोेल प्लाॅजा में लूट ली गई

2 min read
Google source verification
truck loot

विदेशी शराब लदे ट्रक को लूट लिया था इन युवकों ने, अचानक ट्रक खराब हो गया और...

शराब लदे ट्रक को लूटने वालों लुटेरों को पुलिस ने ट्रक व माल सहित बरामद कर लिया है। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
सहजनवां थानाक्षेत्र के कालेसर टोल टैक्स के पास एक ट्रक को चार लोगों ने मिलकर लूट लिया था। इस ट्रक में हरियाणा से लाया जा रहा शराब लदा हुआ था। लूट के इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। घटना के चैबीस घंटे के भीतर ही पुलिस को एक ट्रक सीहापार क्रासिंग के पास खराब होने की सूचना मिली।
सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सीहापार हाल्ट से आगे सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा दिखा। वह खलीलाबाद की ओर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही बिगड़ गया था। तीन लोग उसे बनवा रहे थे। पुलिस ने धावा बोलकर ट्रक के पास खड़े दो लोगों को दबोच लिया जबकि एक भागने में सफल रहा। आरोपी ट्रक के खलासी हरियाणा के रोहतक निवसी सोमवीर को भी जबरिया साथ लेकर जा रहे थे। ट्रक में बैठे एक और साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन लोगों को पता था कि ट्रक में विदेशी शराब लदी है। वे लोग इसे लूटकर ले जा रहे थे। शराब को बाजार में बेच देते जबकि ट्रक को कहीं कटवा कर बेच देते।

इनकी हुर्इ हैं गिरफतारियां

1. . दीपक राय पुत्र सुरेन्द्र राय ग्राम उभिका थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर उम्र 25 वर्ष
2. शशि शेखर राय उर्फ धीरज राय पुत्र शशिकान्त राय निवासी ग्राम विधियानी थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर उम्र21 वर्ष
3. निखिल राय उर्फ शुभम राय पुत्र अजीत राय निवासी ग्राम विधियानी थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर उम्र 26 वर्ष
4. सोमबीर पुत्र करमबीर ग्राम आसन थाना साफला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 25 वर्ष

इन सामानों को बरामद किया गया

1. एक ट्रक यूपी 15 एटी 5441
2. 125 पेटी 3000 बाॅटल 375 एमएल आफिसर्स च्वायस
3. 45 पेटी क्वार्टर 2160 शीशी 180 एमएल आफिसर्स च्वायस