8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, नए चेहरों पर जताया भरोसा

  गोरखपुर क्षेत्र के नौ जिलों के जिलाध्यक्षों का ऐलान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 28 Nov 2019, 2:36 AM IST

bjp_jila.jpg

भारतीय जनता पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बुधवार की देर रात में प्रदेश चुनाव अधिकारी ने जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में गोरखपुर क्षेत्र के नौ जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। गोरखपुर मंडल के कुशीनगर, देवरिया व बस्ती मंडल के संतकबीननगर में जिलाध्यक्ष के नाम पर अभी मंथन पूरा नहीं हो सका है।

Read this also: थाने में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया बुजुुर्ग महिला ने, नहीं पसीजा पुलिस का कलेजा

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा जारी की पहली सूची के अनुसार गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार होंगे। जबकि गोरखपुर महानगर की कमान राजेश गुप्ता को सौंपी गई है। महराजगंज जिला में परदेशी रविदास को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बस्ती में महेश शुक्ला को तो सिद्धार्थनगर में गोविंद माधव यादव को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
आजमगढ़ मंडल के मउ जिला में प्रवीण गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो बलिया में जय प्रकाश साहू को, आजमगढ़ में धु्रव सिंह को लालगंज में ऋषिकांत राय को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Read this also: ब्लाॅक प्रमुख के भाई का शव मिला नर्स के गेट पर, सिर में गोली लगने से मौत