3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSEE Results 2018: गोरखपुर की नंदिनी ने अपने वर्ग में किया यूपी टाॅप

  ओवरआॅल रैंकिंग में नंदिनी ने पाया आठवां रैंक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 May 2018, 8:25 PM IST

Nandini

Nandini jalan

बेटियों को अगर मौका मिले तो वे कठिन माने जाने वाले करियर में भी अपनी राह आसान बना लेती हैं। गोरखपुर की एक बेटी ने एकेटीयू संयुक्त प्रवेश परीक्षा में लड़कियों में यूपी टाॅप किया है। अपने वर्ग की टाॅपर नंदिनी जालान का मानना है कि सतत प्रयास से मुश्किल से मुश्किल परीक्षा को पास किया जा सकता है। जो भी पढ़े उसको दोहराए जरूर और लगातार प्रैक्टिस करें।
नंदिनी का परिवार शहर के रूस्तमपुर में रहतता है। पिता अभिषेक जालान बिजनेसमैन हैं। जबकि माता गृहणी। नंदिनी भाई-बहन में सबसे बड़ी है। जबकि छोटा भाई इंटरमीडिएट कर रहा। वह भी बहन की तरह इंजीनियर बनना चाहता है।
पत्रिका से बातचीत में नंदिनी ने बताया कि उसकी स्कूलिंग गोरखपुर में ही हुई। शहर के कार्मल गल्र्स काॅलेज से उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास की जबकि इंटरमीडिएट सरमाउंट काॅलेज से। बचपन से ही गणित को अपना पसंदीदा विषय मानने वाली नंदिनी का कहना है कि उनको एनालिटिक्स वाले विषय पसंद है। रटने वाले विषय थोड़े उलझाते हैं।
दूसरे प्रयास में डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेजों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में ओवर आल आठवीं व लड़कियों में यूपी में अव्वल आने वाली नंदिनी ने बताया कि पहले प्रयास में उनको सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने अपना फोकस कभी कम नहीं किया। हर विषय को गंभीरता से लिया। नोट्स बनाया, उसका रिवीजन लगातार करती रही। तैयारी करने वालों के लिए बताती हैं कि मैथ्स जैसे सब्जेक्ट के लिए प्रैक्टिस की सबसे अधिक जरूरत होती है। वह इसका विशेष ध्यान रखती थी। उन्होंने बताया कि वह कोचिंग के बाद घर आकर उसकी प्रैक्टिस करती रही। जो भी टेस्ट कराया गया उसको कभी छोड़ा नहीं।


प्रोफाइल
नामः नंदिनी जालान
पिता का नामः अभिषेक जालान
मां: सुनीता जालान
भाई:कुश जालान
सपना- आईआईटी से इंजीनियरिंग
शौक- बैडमिंटन और किताबें पढ़ना
जन्मतिथि- 15/4/1999
10वीं- 92 प्रतिशत, कार्मल स्कूल
12वीं- 93.2 प्रतिशत, सरमाउंट इंटरनेशनल
एमएमएमयूटी इंट्रेस-12वीं रैंक
बीट्स-348 रैंक
बीआईटी- 1212 रैंक

यूपीएसईई में 13144 अभ्यर्थी दोनों मंडल से थे पंजीकृत

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और कुशीनगर जनपदों में पंजीकृत 13,144 अभ्यर्थियों ने गोरखपुर के 14 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी थी। बीटेक, बीफॉर्मा, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीटेक एग्रीकल्चर व बीआर्क कोर्स में दाखिले के लिए दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों में 92 फीसदी उपस्थित रहे थे।