9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस जा रही, बीजेपी छा रही है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

आज गोरखपुर में हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

2 min read
Google source verification
yogi adityanath

Yogi Adityanath is representing BJP as a Hindutva face

गोरखपुर। रविवार को गोरखपुर में दो-दो मुख्यमंत्री हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज रात गोरखनाथ मंदिर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेहमान हैं।
मुख्यमंत्री रावत गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यअतिथि भाग लेने आये हैं।
देर शाम एयरपोर्ट से सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरु गोरक्षनाथ व महन्त अवेद्यनाथ का दर्शन किया।

पूजन अर्चन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में काफी जोर लगाया लेकिन खाता नहीं खोल पाई। कांग्रेस के जाने का वक्त है, वह जा रही है और भारतीय जनता पार्टी छा रही है।
प्रदेश के गठन के बाद मामलों के निपटारे को लेकर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि दोनों प्रदेशों के लंबित मामले जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के परिसम्पत्तियों के विवाद से जुड़ी जो समस्याएं लंबे समय से लंबित पड़ी हैं अब समय आ गया है उनका समाधान हो। अभी तक जो सरकारें रही वह मामलों को लटकाने का काम करती रही। वर्तमान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जो सरकार है या फिर दिल्ली में जो सरकार है, वह समस्याओं के समाधान करने में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि दोनों प्रदेश के सीएम बैठकर सब मामले जल्द सुलझा लेंगे।
उधर, रात करीब नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर पहुंचे। देर रात में दोनों मुख्यमंत्रियों ने बातचीत भी की। सोमवार को दोनों सीएम कार्यक्रम में भाग लेने एक साथ निकलेंगे।

निर्दल विधायक अमन मणि पहुंचे आज दोनों चेयरमैन के साथ

महराजगंज जिले में दो निकाय अध्यक्ष सीट पर बीजेपी के खिलाफ प्रत्याशी उतार कर जीत दिलाने वाले निर्दल विधायक अमन मणि त्रिपाठी रविवार को फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। दोनों अध्यक्षों को लेकर साथ पहुंचे अमन मणि की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी।