8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में बेखौफ बदमाशः सुबह युवक को धमकी दी, शाम को गोलियों से भून डाला

गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र की घटना

2 min read
Google source verification
Firing

फायरिंग

गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के माधोपुर में बेखौफ बदमाशों ने दूध कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। दुस्साहसी बदमाशों ने शनिवार की सुबह ही युवक को धमकी दी थी। सरेराह बदमाशों ने युवक को चार गोलियां मार दी जबकि उसके साथी को भी गोली लगी। साथी को गंभीर अवस्था में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुसि को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपी के घर को घेर लिया, हस्तक्षेप करने गई पुलिस पर हमला भी बोला। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत किया।
शहर के सूरजकुंड पोखरे के पास रहने वाले सुरेंद्र यादव दुग्ध व्यवसाय करते हैं। काफी संख्या में भैंस भी पाले हुए हैं। शनिवार को बंधे किनारे भैंस चरने गईं थीं। सुरेंद्र का बेटा राजीव यादव (22) बाइक से ही बंधे की ओर भैंस को देखने गया था। वह बाइक से लौट रहा था कि माधोपुर के पास तीन-चार की संख्या में बदमाशों ने उसे घेर लिया। ताबड़तोड़ उस पर फायरिंग कर दी। राजीव वहीं ढेर हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े हुए आए। तत्काल पुलिस को सूचित किया। वारदात की सूचना पाकर राजीव के घरवाले भी वहां आ गए। गांव वाले इस हत्याकांड से गुस्से में आ गए। आरोपी सतीश नागा के घर की ओर कूच कर गए। गुस्साएं लोगों ने आरोपी के घर पथराव करने लगे। आरोपी के घर को घेर लिया।
पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों का आरोप था कि आरोपी संतीश नागा ने सुबह सवेरे ही राजीव को देख लेने की धमकी दी थी और घेरकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग