3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप भी है मोमोज के शौकीन तो जरूर पढ़ें यह खबर

Highlights मोमोज खाते ही अस्पताल पहुंचे इतने लोग लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी खाद्य विभाग ने नमूने लेकर सैंपल के लिए भेजे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 30 Oct 2019, 2:49 PM IST

momos.jpeg

ग्रेटर नोएडा। आप भी मोमोज खाने के शौकीन है तो यह खबर जरूर पढ़ लें, ऐसा हम इसलिए कह रहे, कही मोमोज खाकर आपका भी ऐसा ही हाल न हो। इससे बचने के लिए एक मोमोज की गुणवत्ता जरूर जांच लें। दरअसल अल्फा दो सेक्टर में दिवाली से एक दिन पहले ठेली पटरी से मोमोज खाने से 16 लोग बीमार हो गये। पीडि़तों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वही 4 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद से पुलिस भी मोमोज वाले का पता लगाने में जुटी है।

Video: खेतों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ बुजुर्ग, इस हाल में मिलते ही मचा हड़कंप

मोमोज खाते ही 16 छात्र-छात्राओं की हो गई ऐसी हालत

जानकारी के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले अल्फा दो सेक्टर में मोमोज खाने से 16 लोग बीमार हो गए। किसी को उल्टी तो किसी को जोर से पेट दर्द होने लगा। एक के बाद एक लगातार 16 लोगों को इस तरह की समस्या होने पर सेक्टर के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें 12 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन चार लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इसकी वजह उनको पूरी तरह से आराम न होना है।

दुकान की छत तोड़ते हुए गिरा लेंटर तो मच गई चीख-पुकार, एक मजदूर की हुई मौत- देखें वीडियो

खाद्य विभाग ने एकत्र किये नमूने

बताया जा रहा है कि सभी छात्र-छात्राओं ने कुछ समय पहले ही मोमोज खाये थे। जिस से उनकी तबियत बिगड़ी। डाक्टरों के अनुसार सभी को फूड प्वाइजनिंग होने से उल्टी व दस्त हुए थे। वहीं, पुलिस से सूचना पाकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोमोज के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश