2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: Yamuna Expressway पर हुआ ‘धमाका’ और पलट गई बिहार जा रही डबल डेकर बस, 25 घायल

Highlights Yamuna Expressway के जीरो पॉइंट पर हुआ हादसा Delhi से करीब 150 यात्री लेकर Bihar जा रही थी बस तेज रफ्तार के कारण फट गया बस का टायर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Nov 2019, 12:08 PM IST

vlcsnap-2019-11-26-11h52m03s708.png

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) के जीरो पॉइंट पर सोमवार शाम को एक डबल डेकर बस तेज आवाज के बाद पलट गई। इस कारण से वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं। बस दिल्‍ली (Delhi) से बिहार (Bihar) जा रही थी। घायलों कोे ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:Bijnor: Haridwar जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत- देखें वीडियो

शाम को हुआ हादसा

सोमवार शाम करीब साढ़ें सात बजे ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस के जीरो पॉइंट पर यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, दिल्ली (Delhi) से एक डबल डेकर वॉल्वो (Volvo) बस लगभग 150 यात्रियों को लेकर बिहार के लिए जा रही थी। जब यह डबल डेकर बस परी चौक से चलकर यमुना एक्सप्रेस के जीरो पॉइंट पर पहुंची तो तेज आवाज के साथ उसका टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर बस पलट गई।

यह भी पढ़ें:Greater Noida: एक माह पहले किशोर को सांप ने डंसा था, अब मां की कर दी हत्‍या- देखें वीडियो

अस्‍पताल में भर्ती कराया गया घायलों को

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बीटा- 2 कोतवाली पुलिस ने करीब 25 घायलों को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ और कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सीओ फर्स्ट ग्रेटर नोएडा तनु उपाध्याय का कहना है कि इसमें अभी तक किसी कैजुअलटी की कोई सूचना नहीं है। बस की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस कारण ड्राइवर के साइड वाला टायर फट गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश