9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में एनकाउंटर के दौरान फरार हो गए 2 बदमाश

बदमाशों की तलाश में पुलिस करती रही घंटों कांबिग

2 min read
Google source verification
greater noida

ग्रेटर नोएडा. कासना कोतवाली एरिया के चाई-फाई सेक्टर एरिया में पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक 25 हजार का इनामी बदमाश जख्मी हो गया। उसे नोएडा के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बदमाश के दो साथी पुलिस की आंखों मे धूल झोंक कर फरार हो गए है। बदमाश और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें: ट्रॉसपोर्ट की सुविधा से वंचित इस शहर में रोडवेज की मिलेगी सुविधा

कासना कोतवाली पुलिस चाई-फाई सेक्टर के पास रूटीन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कार सवारों ने रास्ता बदल कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को अपने करीब आता देखकर बदमाश ने फायरिंग करनी शुरू दी। उधर पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी थी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उधर बदमाश के दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी के इस हाईवे पर अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे टोल टैक्स, ऐसे मिलेगी सुविधा

एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर का रहने वाले सनेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस काफी दिनों से बदमाश की तलाश कर रही थी। सनेश शातिर किस्म का अपराधी है। उन्होंने बताया कि बदमाश के फरार साथियों के अलावा उसके गिरोह की डिटेंल जुटाई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में कर दी गई इंटरनेट सेवा बंद, जानिए क्या है मामला

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग