ग्रेटर नोएडा. नोएडा के सेक्टर-81 बी ब्लॉक में पीएम नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे एक कंपनी की यूनिट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और राज्यपाल रामनाईक मौजूद रहेंगे। पीएम की सुरक्षा को लेकर शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे। एक तरफ जहां उन्होंने सुरक्षा का जायजा लिया, वहीं पुलिस, प्रशासन और अथॉरिटी अधिकारियों के साथ में मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के मध्य कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए है। वहीं सुरक्षा को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली व हरियाणा आदि राज्यों के बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।