10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईटेक शहर के इस गांव में आजादी के 71 साल बाद आई बिजली तो खुशी से झूम उठे लोग

हाईटेक सिटी का एक गांव आजादी के बाद से अभी तक बिजली के लिए तरस रहा था

2 min read
Google source verification
POWER

हाईटेक शहर के इस गांव में आजादी के 71 साल बाद आई बिजली तो खुशी से झूम उठे लोग

ग्रेटर नोएडा. हाईटेक सिटी का एक गांव आजादी के बाद से अभी तक बिजली के लिए तरस रहा था। बिजली की वजह से ज्यादातर परिवार दूसरे गांव मेंं शिफ्ट कर गए थे। मजेदार बात यह है कि देश के कई राज्यों को बिजली देने वाला पावर प्लांट भी चंद कदमों की दूरी पर मौजूद है। उसके बाद भी बिजली दाके लिए ग्रामीणों को 71 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। गांव में बिजली न आने की वजह से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने, टीवी पर आने वाले खास कार्यक्रम को देखने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता था। लेकिन जब उनके गांव बल्ब जले तो ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी।

यह भी पढ़ें: मायावती ने इस बड़े दल के मुखिया को राखी बांधकर किया गठबंधन, लोकसभा चुनाव 2019 में जीत तय!

पावर प्लांट के 5 किलोमीटर दूरी है गांव

यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर लोधीपुरा गांव है। गांव मेंं अभी तक बिजली नहीं थी। लिहाजा ग्रामीणों को लालटेन का सहारा लेना पड़ता था। कुछ समय पहले ही एनटीपीसी की तरफ से सोलर लाइट लगाई गई थी। यहां 26 अगस्त को पहली बार लाइट पहुंची थी। गांव में केंंद्र सरकार की प्रधानमंत्री की सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क लाइट दी गई थी। लंबे समय से ग्रामीणों को बिजली का इंतजार था। ग्र्रामीणों की माने तो गांव में बिजली को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। बिजली के लिए पहले भी पीएम, सीएम, डीएम, बिजली विभाग के अफसरों से गुहार लगा चुकेे थे। उसके बाद भी आजादी के 71 साल बाद तक ग्रामीणों को लंबा इंतजार करना पड़ा था।

ग्रामीणों ने बताया कि दादरी विधायक तेजपाल नागर से बिजली के लिए गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि विधायक की पहल की बाद में बिजली के अधिकारियों ने बिजली दी। बिजली न होने की वजह से गांव के लोग लालटेन का सहारा लेकर जिंदगी गुजार रहे थे, जबकि उनके गांव से महज डेढ़ किलामीटर की दूरी पर रानी-लतीफपुर गांव में बिजली जलती थी। फिलहाल गांव के अशोक, मनवरी भाटी, राजवीर, राजपाल, अशोक कुमार, राजन आदि को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया गया है। बिजली न होने की वजह से काफी परिवार पास के गांव रानी लतीफपुर और बढ़पुरा में शिफ्ट कर गए थे।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर लोगों ने लिया यह बड़ा संकल्प, जानकार आप भी कहेंगे 'वाह'

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग