1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिन मुहूर्त बनेंगे हम तेरे, अक्षय तृतीया पर बजेंगी शहनाई

18 अप्रैल अक्षय तृतीया के अवसर पर कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 1:52 AM IST

ग्रेटर नोएडा. 18 अप्रैल अक्षय तृतीया के अवसर पर कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। यह दिन शुभ कार्य करने के लिए खास होता है। इस बार अक्ष्य तृतीया के अवसर शहनाई भी गुंजेगी। ज्योतिषाचार्य की माने तो अक्षय तृतीया पर शादी करना काफी शुभ होता है। जिन कपल्स की अक्षय तृतीया पर शादी होती हैं, उनके जीवन में खुशियां भरी रहती है। सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बनने से शादी और खरीददारी करना शुभ होगा। यह संयोग बन रहा है।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस—वे पर विदेशी छात्र को आतंकवादी बताकर बदमाशों ने लूटा

ज्योतिषाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी कार्य करना शुभकारी नहीं माना जाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग में शुभ कार्य कर सकते है। किसी शुभ कार्य को करने के लिए मुहूर्त नहीं मिलता है तो उसे सर्वार्थ सिद्धि योग में कर सकते है। यहीं वजह है कि अक्षय तृतीया को हिन्दू धर्म के लिए शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया पर हिंदू धर्म के लोग शादियां करते है। शादियों के लिए इस बार मुहूर्त काफी शुभ है। उन्होंने बताया कि शादी केे साथ-साथ खरीददारी भी कर सकते है। उन्होने बताया कि अक्षय तृतीया को किसी मुहूर्त की जरुरत नहीं होती है। इस दिन दान करने से सुख समृद्रिध बनी रहती है। साथ ही कोई भी अनैतिक कार्य नहीं करना चाहिए। लोगों को पानी का कुल्हड़, पंखा, ककड़ी, तिल, घी, कपड़े आदि का दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस एक्सप्रेस-वे पर चलना है अनसेफ, बढ़ गई लूट की वारदात

इन तिथियों में बजेंगी शहनाई

ज्योतिषाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजकर 10 मिनट तक होगा। इसके अलावा भी अन्य समय उत्तम है, लेकिन यह समय खास होगा। अक्षय तृतीया के अवसर शादियों की शहनाई गूंजेगी। शादी का यह शुभ मुहूर्त 12 मई तक रहेगा। 16 मई से 13 जून तक की अवधि में शादियां नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें: जानें कैसे,पुलिस को मुंबई से आया फोन कि नोएडा में बदमाश उखाड़ रहे हैं एटीएम

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश