सूरजपुर के बराही मेले में देशभर की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। एक तरफ जहां पुराने जमाने की चारपाई, हल व अन्य चीजें देखने को मिलेगी। वहीं बुजुर्गो का हुक्का भी खास है। साथ ही चौपाल भी बनाई गई है। यहां हरियाणा, राजस्थानी, मध्यप्रदेश, जम्मु कश्मीर, समेत देश के कोने-कोने से आए कलाकार संस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन करते है।