समाजवादी पार्टी के नेता विक्रम ठेकेदार के दादरी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन चुनाव से कुछ समय पहले सपा ने समीकरण बदल दिए हैं। मनोज गोयल ने बताया कि व्यापारियों का सम्मान करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें बुलाया था। सपा (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जिला प्रभारी फकीरचंद नागर, वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी, विक्रम ठेकेदार, बिजेंद्र भाटी और नरेंद्र नागर से सहमति मांगी गई थी। सपा नेता खुद उन्हें लखनऊ लेकर पहुंचे थे। वहां अखिलेश यादव ने उन्हें दादरी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया।