आम्रपाली बिल्डर पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कार्रवाई के आदेश के बाद बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम ने आम्रपाली विवाद के साथ ही शाहबेरी पर भी चर्चा की। साथ ही शाहबेरी में बने अवैध फ्लैटों की रजिस्ट्री पर तत्मकाल रोक लगाने के आदेश दिये। साथ ही अब यहां खरीदारों को घर खरीदने से परहेज करने की नसीहत भी दी गई।