6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, आपस में भिड़ेंगी ये इंटरनेशनल टीमें

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच में खेला जाएगा मैच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Mar 2018, 2:35 PM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में क्रिकेट का रोमांच दिखाई देगा। कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर-17 बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम के बीच में 2 तीन दिवसीय और 3 बनडे मैचे खेले जाएंगे। दोेनों ही टीमें ग्रेटर नोएडा पहुंच गई है। टीम के खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे है। मैचों के आयोजन के लिए स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों ने तैयारी करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: छात्रा को अगवा कर युवक तीन दिन तक करता रहा यह गंदा काम

तीन दिन तक चलने वाला पहला मैच 13 से 15 मार्च के बीच में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 18 से 20 मार्च के बीच में खेला जाना है। पहला वनडे मैच 23 मार्च, दूसरा मैच 25 मार्च और तीसरा वनडे मैच 27 मार्च को खेला जाएगा। तीन दिवसीय मैच शुरू 9.30 बजे और वनडे 9 बजे से शुरू होंगे। मैच खेलने के लिए अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंच गई है। नेट प्रैक्टिस के अलावा टीम ग्राउंड पर भी पसीना बहा रहे है। दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था कर दी गई है। इस ग्राउंड में 10 हजार दर्शकों को बैठने की सुविधा है। इससे पहले भी कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड पर इंटरनेशनल मैचों का आयोजन हो चुका है।

VIDEO: इस बड़े अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया महिलाओं को यह तोहफा

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स का क्रिकेट ग्राउंड अफगानिस्तान टीम का होम ग्राउंड है। यहां पहले भी अफगानिस्तान, नीदरलैंड और जिम्बावे की टीम के बीच में इंटरनेशनल मैच हो चुके है। अफगानी टीम के मैनेजर खालिद जहान ने बताया कि सभी नए खिलाड़ी पहली बार ग्रेटर नोएडा के होम ग्राउंड पर आए है। उन्होंने बताया कि शहर का माहौल खिलाड़ियों को लुभा रहा है। अफगानिस्तान की अंडर-17 की 22 सदस्य टीम भारत दौरे पर आई है। सभी खिलाड़ी बैटिंग, बॉलिंग के साथ-साथ फील्डिंग पर ध्यान दे रहे है। दोनों टीमें दो से तीन दिन तक अभ्यास करेगी।

यह भी पढ़ें: शादी में ऐसा करने से मना किया तो युवक ने बीएसएफ जवान को मारी दी गोली