जानकारी के अनुसार चेरी काउंटिंग सोसाइटी टॉवर नंबर 2 के नौवें फ्लोर स्थित फ्लैट से 55 साल के विनय कुमार गुप्ता और 50 साल की उनकी पत्नी नेहा गुप्ता के शव खून से लथपथ अवस्था में मिले हैं। दोनों की सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर लव कुमार ने बताया कि सोसाइटी की मार्केट में विनय कुमार गुप्ता का ग्रॉसरी का स्टोर था। उस स्टोर के वजह से ही पिछले डेढ़ 2 महीने से सोसाइटी में वे किराए का मकान ले कर रह रहे थे। सुबह यह सूचना प्राप्त हुई दोनों मृत अवस्था में पाये गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार इस हत्या में किसी जानकार का हाथ है क्योंकि सुबह जब घरवाले यहां पर आए तो दरवाज़ा खुला हुआ था और घटना स्थल को देखने पर भी ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत कोई ऐसा व्यक्ति रहा है जो जान-पहचान वाला है। जिसके लिए दरवाज़ा खोला गया था। फोर्स एंट्री के निशान नहीं मिले हैं। सामान घर के अंदर बिखरा नहीं है। यह मामला लूटपाट का नहीं लग रहा है।
लव कुमार ने कहा कि हत्या के कारणों की अभी जांच जारी है। इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आपसी दुश्मनी के कारण ये मर्डर हुआ हो। परिवार के लोगों से बातचीत चल रही है कि कोई पुरानी दुश्मनी तो नहीं है। अब तक कोई ऐसी बात निकल कर नहीं आई है। काफी समय से नोएडा के पृथला के एरिया में ये लोग किसी सोसाइटी में रहते थे, बाकी परिवार के लोग वहीं रहते हैं। यह लोग डेढ़ महीने पहले ही शिफ्ट हुए हैं। हत्या के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया है उनमें घर में रखा हुआ पीतल का दीप दान और अन्य समान है।