1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का बड़ा कदम, 23 स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने लटकाया ताला

शिक्षा विभाग की तरफ से बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 2 May 2018, 1:40 PM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। विभागीय अफसरों ने गैर मान्यता प्राप्त 23 स्कूलों पर ताला लटका दिया है। निरीक्षण के दौरान जेवर एरिया में बड़ी संख्या में बगैर मान्यता के स्कूल चलते हुए मिले थे। विभागीय अफसरों का कहना है कि जिन स्कूलों को बंद कराया गया हैं, उनमें पढ़ रहे बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन बच्चों के एडमिशन परिषदीय स्कूलों में किए जाएंगे। विभागीय अफसरों ने पैरेंंट्स से अपील की है कि स्कूल की मान्यता के बारे में जांच के बाद ही बच्चों के एडमिशन कराएं।

यह भी पढ़ें: इस शख्स ने किया था खुद का कत्ल

नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत हो चुकी है। विभागीय अफसरों को नए सत्र में बगैर मान्यता के चलने वाले स्कूलों की शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने पर अफसरों की तरफ से जांच कराई गई थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच कर स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे। उसके बाद में स्कूल बंद करने की कार्रवाई की गई थी। स्कूल संचालकों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया था। जिसके बाद में प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जेवर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुद्गल का कहना है कि स्टूडेंंट्स के भविष्य को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। पैरेंट्स को परिषदीय स्कूलों में एडमिशन का सुझाव दिया गया है। साथ ही उन्होंने पैरेंट्स से अपील की है कि मान्यता की जांच के बाद ही अपने बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन दिलाए। वहीं बीएसए का कहना है कि बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: मासूम ने पेड़ के नीचे से उठाया आम, मालिक ने दे दी यह खौफनाक सजा

स्कूलों पर लटका ताला

आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल चकबीरमपुर
अवंतिका पब्लिक स्कूल चकबीरमपुर
एमडी पब्लिक हाई स्कूल चौरोली
गोल्डन पब्लिक स्कूल नीमका
नंदलाल पब्लिक स्कूल फलैदा बांगर
शिवचरन पब्लिक स्कूल तिरथली
इंडियन पब्लिक स्कूल तिरथली
बाल भारती पब्लिक स्कूल थोरा
मॉडन जीनियस पब्लिक स्कूल थोरा
एसआरके पब्लिक स्कूल थोरा
बौद्ध पब्लिक स्कूल थोरा
गुडविल पब्लिक स्कूल दयौरा
आदर्श पब्लिक स्कूल रबूपुरा
अवनि पब्लिक स्कूल मोहम्माबाद खेड़ा
जेके पब्लिक स्कूल रबूपुरा
मदर सरस्वती पब्लिक स्कूल कलूपुरा
बांके बिहारी लाल पब्लिक स्कूल रबूपुरा
लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल रबूपुरा
आदर्श पब्लिक स्कूल रामपुर
डायमंड पब्लिक स्कूल जेवर
शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल गोविंदगढ़
रतन पब्लिक स्कूल जेवर
तुलसी बाल विद्यालय सिरसा

यह भी पढ़ें: अजब-गजब: यूपी के इस जिले में मच्छर ले उड़े 100 करोड़ रुपये, सभी रह गए हक्के-बक्के!

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश