
नोएडा।एक बार फिर सरकार ने सिम कोर्ड को आधार से लिंक कराने की तारीख को बढ़ा दिया है, लेकिन लिंक करने का काम अब भी जारी है।हालांकि इस प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। इसके लिए आप को अपने सिम के आॅफलाइन स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि घर बैठे ही आप अपने सिम को मिनटों में आधार से लिंक करा सकते है। वहीं गाजियाबाद स्थित विजय नगर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले विपुल कुमार ने बताया कि घर बैठे इस नंबर पर काॅल कर से आधार को एेसे मोबाइल नंबर से लिंक करा सकते है। इसके लिए सिर्फ इन स्टेप्स को फाॅलो कर अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा सकते है।
मोबाइल नंबर को एेसे करें आधार से लिंक
घर बैठे मोबाइल काॅल पर ही आप अपने नंबर को अाधार से लिंक करा सकते है। चाहे फिर आप के पास एयरटेल, आर्इडिया, वोडाफोन या किसी अन्य आॅपरेटर में से किसी का नंबर क्यों न हो। आपको इन नंबरों को घर बैठे आधार से लिंक कराने के लिए सिर्फ पांच डिजीट के टोल फ्री नंबर 14546 पर काॅल करना पड़ेगा। इसके बाद आपको रिवैरिफिकेशन के लिए आप को आर्इवीआर के निर्देशों का पालन करना होगा।
इन स्टेप्स को करें फाॅलो
टोल फ्री नंबर 14546 पर काॅल करने पर आप से नागरिका पूछी जाएगी। इसमें भारतीय आैर एनआरआर्इ के लिए एक आैर दो दबाने का विकल्प दिया जाएगा। अगर आप भारतीय है, तो एक दबा दें। इसके बाद आप से नंबर को अाधार से लिंक कराने के लिए अनुमति ली जाएगी। इसमें आप एक दबाकर आगे बढ़ सकते है। जिसके बाद आप को अपना आधार नंबर देना होगा। एक दबाकर नंबर के सही होने की पुष्टी करें। जिसके बाद आप के मोबाइल वन टाइम पासवर्ड यानी आेटीपी प्राप्त होगा। इसके बाद आप जिस सिम नंबर को मोबाइल से अटैच कराना चाहते है। उसके दस डिजीट डाले। इसके बाद टेलीकाॅम आॅपरेटर को अपने आधार कार्ड डेटा बेस सेे नाम, जन्म की तारीख आैर फोटो का ब्योरा लेने की मंजूरी देंगे। इसके बाद टेलीकाॅम आॅपरेटर आप के मोबाइल नंबर के अंतिम चार नंबरों को बताएंगा।जिससे पुष्टी हो सके कि अाप ने सही नंबर दिया है। नंबर सही मिलने पर मैसेज के जरिए एक आेर आेटीपी मिलेंगा।इसका इस्तेमाल कर आखिर में एक दबाकर आप अपने मोबाइल को आधार को लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। वहीं आप के पास उसी आर्इडी पर दूसरे आॅपरेटर कंपनी का नंबर है, तो आप दो दबाकर उसे भी लिंक करा सकते है।
आधार कार्ड न होने पर भी मिल सकता है सिम
वहीं आधार कार्ड शुरू होने के बाद से ज्यादातर मोबाइल आॅपरेटर्स सिम को चालू करने के लिए आधार की मांग करते है, लेकिन आप के पास आधार नहीं है। तब भी आप को नंबर मिल सकता है। जी, हां हाल ही में सरकार ने मोबाइल आॅपरेटर्स को यह निर्देश जारी किए है। जिसमें कहा गया है कि अर कोर्इ शख्स सिम खरीदने पहुंचता है आैर उसके पास आधार कार्ड नहीं है। तब भी उसे अन्य आर्इडी जैसे वोटर आर्डडी कार्ड, पासपोर्ट आैर ड्राइविंग लाइसेंस लेकर सिम दिया जा सकता है। यह निर्देश आम लोगों को सिम लेने में हो रही परेशानी को देखते हुए दिये गये है।
Published on:
2 May 2018, 12:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.