5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस और बदमाश फिर आए आमने-सामने, ताबड़तोड़ चली गोलियां

लूट की वारदात की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को गुरुवार की रात को बड़ी सफलता हाथ लगी।

2 min read
Google source verification
encounter

यूपी पुलिस और बदमाश फिर आए आमने-सामने, ताबड़तोड़ चली गोलियां

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश में बदमाशों पर नकेल कसने के लिए लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। बावजूद इसके बदमाशों में खौफ नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि आए दिन क्राइम की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला अब ग्रेटर नोएडा का सामने आया है। जहां पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। दरअसल, लूट की वारदात की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को गुरुवार की रात को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना कासना क्षेत्र के एटीएस गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशो के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गयी।

यह भी पढ़ें : बाल गृह के इन बच्चों के लिए कमिश्नर ने किया एेसा काम कि हर जगह हो रही है प्रशंसा

मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश को लगी। जबकि एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों से पुलिस ने कई अवैध हथियार के साथ लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश ग्रेटर नोएडा के पॉश कॉलोनी में एक PG में रहा करते थे। पुलिस ने पीजी पर भी छापा मारकर पकड़े गए बदमाश के एक साथी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने पीजी से भी दो अवैध हथियार बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ेंं : भीम आर्मी के बाद अब दलितों के इस संगठन ने किया ये बड़ा ऐलान, मुश्किल में योगी सरकार

पुलिस के अनुसार, थाना कासना क्षेत्र के एटीएस गोल चक्कर के पास देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार तेजी से आई। पुलिस टीम के रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने प्रयास किया। वहीं इस दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। जबकि एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गया। घायल बदमाशों की पहचान टप्पल निवासी राजा और हिमांशु के रूप में हुई है। इन दोनों ने 3 दिन पहले कासना क्षेत्र से स्विफ्ट डिजायर कार बुक कराकर एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर को बंधक बनाकर पी-3 गोल चक्कर पर झाड़ियों में फेंक कर गाड़ी को लूट कर फरार हो गए थे।

यह भी देखें : स्कूल बैग में छात्र लेकर पहुंचा ये सामान, टीचरों और प्रिंसिपल के भी उड़ गए होश

एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ग्रेटर नोएडा के पॉश कॉलोनी में एक PG में रहा करते थे। पुलिस ने पीजी पर भी छापा मारकर पकड़े गए बदमाशों के एक साथी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पीजी से भी दो अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों के क्रिमिनल रिकॉर्ड के साथ-साथ इनके बाकी साथियों की जानकारी निकाली जा रही है।