ग्रेटर नोएडा। जेवर में बनने वाले देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खिलाफ एक बार फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं। किसानों ने 4 गुना जमीन का मुआवजा, 20 प्रतिशत भूखंड, 100 प्रतिशत आबादी का विस्थापन, जेवर दयानतपुर रोड पर प्लाट व परिवार के एक आदमी को सरकारी नौकरी जैसी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।