वायरल हुए वीडियो आपको विचलित कर सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको गुस्सा भी आएगा और आपकी आँखों में आंसू भी आएंगे। मानवता तब शर्मशार हो गयी जब एक मासूम बच्चे को सैकड़ों लोगों के सामने जबरन डंडे से पिटवाया गया। बच्चा रो रोकर मदद की गुहार लगाता रहा है। लेकिन, मानवता खो चुका समाज मूकदर्शक बना तमाशा देखता रहा। दूसरे बच्चे को जबरन डराकर पिता उसको पिटवा रहा है। मासूम बच्चा मदद के लिए गुहार लगा रहा। अपनी मां को बार बार याद कर रहा है, लेकिन उसको कोई नहीं बचा रहा है दिल को झकझोर कर रख देने वाली है।