मामले में ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा में एक स्थानीय व्यक्ति ने वेब सीरीज तांडव में दिखाए गए दलित अपमान, जातिगत विद्वेष की भावना, धार्मिक भावना भड़काने और उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों द्वारा गलत वार्तालाप करना दिखाए जाने को लेकर मामला दर्ज़ कराया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 153-ए, 295, 505 एक बी, 505 टू, 469, आईअी एक्ट 66, 66 एफ, 67 के तहत मुकदमा लिखा गया है। इस संबंध में तांडव वेब सीरीज के निर्देशक, अमेजन प्राइम वीडियो के इंडिया हेड, अभिनेता, अभिनेत्री और लेखकों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है। मामले में SC/ST एक्ट लगा है, इसलिए राजपत्रित अधिकारी द्वारा इसकी विवेचना की जाएगी।