
ग्रेटर नोएडा. दनकौर कोतवाली पुलिस ने महमदपुर गांव निवासी विपिन नागर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की हत्या के लिए उसके दोस्त सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सचिन से हत्या में प्रयुक्त छुरी व ईंट भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, ये हत्या अमरूद पर नमक लगाने को लेकर दोनों दोस्तो में विवाद के बाद हुई थी। आरोपी सचिन ने ईट से पीट-पीटकर विपिन को मौत के घाट उतार दिया था और शव को बाग में ही बने कमरे में बंद करके फरार हो गया था।
डीसीपी जोन-3 राजेश कुमार ने बताया कि सचिन और विपिन नागर पिछले 15 साल से अच्छे दोस्त थे। दोनों अक्सर बैठकर खाते-पीते थे। 28 जनवरी को चचूला गांव के बाग में बने कमरे में महमदपुर गांव निवासी विपिन नागर का शव मिला था। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में पाया कि उसके दोस्त ने विपिन की हत्या की है।
विपिन के दोस्त सचिन उर्फ लाला को पुलिस ने हिरासत में लिया तो सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म काबूल कर लिया। पुलिस ने मृतक की हत्या में प्रयुक्त छुरी व ईट आरोपी सचिन की निशानदेही पर बरामद कर ली है। वहीं पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published on:
15 Feb 2020 11:37 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
