1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की बात पर छात्राओं ने उठाया ऐसा कदम कि पिता भी मारे-मारे फिरे

पिता ने तय कर दी थी शादी, छात्रा बनना चाहती है डॉक्टर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 12:31 PM IST

noida

शादी की बात पर छात्राओं ने उठाया ऐसा कदम कि पिता भी मारे-मारे फिरे

नोएडा. ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर की रहने वाली बीबीए की 2 छात्रा पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। लेकिन परिजनों ने उनकी शादी तय कर दी। शादी करना दोनों ही छात्रओं को मंजूर नहीं था। लिहाजा उन्होंने हौसलों को उड़ान देने के लिए घर छोड़ने का फैसला कर लिया। 3 दिन पहले घर भी छोड़ दिया। कासना कोतवाली पुलिस और एक्टिव सिटी टीम के मैंबर्स ने दोनों को खोज निकाला। छात्राएं अभी भी एमबीबीएस की पढ़ाई करने की जिद्द पर अड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: युवतियां लोगों को फंसाकर लाती थीं फ्लैट पर और फिर यूपी पुलिस का यह दरोगा करता था गंदा काम

यहां के गामा-1 सेक्टर के रहने वाले रवि (बदला हुआ नाम) की दो बेटी है। रवि ने कुछ दिन पहले ही दोनेां की शादी तय कर दी थी। एक्टिव सिटीजन टीम के मैंबर हरेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों शादी नहीं करना चाहती थी। दरअसल में दोनों ही ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से बीबीए की पढाई कर रही थी। लिहाजा दोनों ही भविष्य में खुद के लिए एक मुकाम हासिल करना चहाती थी। जिसकी वजह से वे परिजनों के खिलाफ चली गई। करीब 3 दिन पहले उन्होंने घर छोड़ दिया। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि घर से जाने केे बाद दोनों एक किराए का मकान लेकर रहने लगी थी।

हरेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों की छात्रा सेक्टर गामा-1 से एक आॅटो में सवार हो गई थी। परिजनों ने उनसे संपर्क किया तो सीसीटीवी के जरिए आॅटो की तलाश की गई। आॅटो वालों ने दोनों छात्रा को एक सेक्टर में छोड़ा था। उधर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी दोनों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दोनों को अंसल मॉल से बरामद कर लिया। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही छात्रा एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहती थी। जिसकी वजह से उन्होंने घर छोड़ था। फिलहाल परिजनों को दोनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मायावती इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश