31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 लोकसभा से पहले भाजपा के लिए मुसीबत बना यह ‘धनकुबेर’, पार्टी नेता झाड़ रहे पल्ला

भाजपा के लिए बने गले की हड्डी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 4:14 PM IST

bjp

2019 लोकसभा से पहले भाजपा के लिए मुसीबत बना यह ‘धनकुबेर’, पार्टी नेता झाड़ रहे पल्ला

ग्रेटर नोएडा. ग्रेनो अथॉरिटी के पूर्व महाप्रबंधक व भाजपा नेता रविंद्र तोंगड़ के बीटा—1 स्थित घर पर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। यह अभी तक की जिले में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। दरअसल में इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह और ब्रजपाल चौधरी के यहां 2 दिन तक छापेमारी की थी। आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई के बाद में रविंद्र तोंगड़ बीजेपी के लिए गले की फांस बन गए है।

यह भी पढ़ें: भूसे के ढेर में से अचानक निकलने लगे करोड़ों रुपये, गेहूं में हाथ डाला तो मिले करोड़ों के जेवरात

दरअसल में आयकर विभाग की टीम रविंद्र तोंगड के बीटा-1 स्थित आवास, आनंदपुर स्थित उनके घर, स्कूल व अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एहितयात के तौर पर पुलिस व पीएसी बुला ली है। वहीं पत्नी के अलावा विभाग की टीम परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि तीसरे दिन टीम ने गांव में भूसे के ढेर और अनाज की टंकी तक की तलाशी ली। भूसे के ढेर और अनाज की टंकी से करोड़ों रुपये व जूलरी मिलने की चर्चा है।

वहीं आयकर विभाग की टीम की छापेमारी के बाद भाजपा के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में न होने से इंकार किया है। जबकि 14 अगस्त को भाजपा के जिला संगठन की तरफ से मोदी के स्वच्छता अभियान का सहसंयोजक रविंद्र तोंगड़ को बनाने की रिलीज जारी की थी। वहीं इन्हें अब दूसरा रविंद्र तोंगड बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष की माने तो ये रविंद्र तोंगड दूसरे है। वहीं संगठन के अन्य पदाधिकारी उन्हें रविंद्र तोंगड की जगह रविंद्र तोमर बता रहे है। खास बात यह है कि रविंद्र तोंगड़ की कार पर भाजपा का झंडा लगा है। साथ ही 2016 में भाजपा की परिवर्तन यात्रा तक में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया था। हालाकि विधानसभा 2017 के चुनाव के दौरान टिकट भी मांगा था। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि रविंद्र ने चुनाव के दौरान टिकट की डिमांड की थी। उन्होंने बताया कि ये पार्टी के सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: कई राज्यों की पुलिस तलाश रही थी इन महिला डकैतोंं को, ये बेच रही थी दर्द ए दिल की दवा

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश