
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में रविवार को बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर होटल के रूम से करीब पांच लाख रुपये की ज्वैलरी और 30 हजार रुपये चुरा ले गया। पीड़ित परिवार ने शादी के लिए होटल को बुक किया हुआ था। वह हाईकोर्ट में वकील हैं। चोरी करने का आरोप होटल क्राउन प्लाजा के कर्मचारियों पर है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं बताया जा रहा है कि चोरी का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि तीन मिनट में ही आरोपी कमरे के अंदर घुसा और चोरी कर फरार हो गया। जिस कमरे में चोर ने चोरी की, वहां लैपटॉप, महंगे मोबाइल व कई अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट रखे थे, लेकिन आरोपी ने उसको हाथ नहीं लगाया।
शादी के लिए बुक किया था हाेटल
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से पटना निवासी मनोज सिन्हा के परिवार में रविवार को शादी थी। इसके लिए उन्होंने होटल क्राउन प्लाजा को बुक किया था। पुलिस काे दी शिकायत के अनुसार, मनोज के भाई शिशिर सिन्हा, भाभी डॉक्टर नीतू समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ में होटल के 1439 नंबर कमरे में ठहरे हुए थे। वे 8 दिसंबर को पटना से ग्रेटर नोएडा आए थे। मनोज सिन्हा कमरे की चाभी होटल के कर्मचारी को देकर शादी का सामान लेने के लिए गए हुए थे। जब वह परिवार समेत शादी का सामान लेकर वापस लौटे तो रूम से पांच लाख रुपये के कीमती जेवरात और नगदी गायब मिली। हालाकि, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होटल के कर्मचारियों पर जताया शक
पीड़ितों ने होटल के कर्मचारियों पर चोरी की आंशका जताते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी गिरीश कोटिया ने बताया कि शादी का सामान लाने से पहले उन्होंने चाभी होटल के कर्मचारी को दी थी। वापस लौटने पर कमरे से ज्वैलरी और नगदी गायब मिली। उन्होंने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, मनोज सिन्हा ने बताया कि चोरी होटल के कर्मचारियों ने ही की है। बाहरी व्यक्ति होटल में घुस नहीं सकता है, जबकि चाभी भी होटल के कर्मचारियों ने जमा कराई थी।
Published on:
11 Dec 2017 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
