30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा में चला ‘बुलडोजर’, 40 करोड़ रुपए की जमीन को करवाया कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को सुनपुरा में हो रहे अवैध निर्माण को ढहा कर 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को मुक्त करा लिया। जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 19 Oct 2023, 8:44 PM IST

 Greno authority demolished illegal construction in Sunpura freed worth Rs 40 crore land

ग्रेनो प्राधिकरण ने 40 करोड़ रुपए की जमीन को कब्जामुक्त करवाया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को सुनपुरा में हो रहे अवैध निर्माण को ढहा कर 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को मुक्त करा लिया। जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। मौके पर नोंकझोंक की स्थिति पैदा ना हो। इसके लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि गांव सुनपुरा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कालोनाइजर गांव के खसरा नंबर 398, 399, 409, 419, 421, 430, 431 व 433 की जमीन पर निर्माण करने के लिए प्लॉटिंग कर रहे थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम के नेतृत्व में प्रबंधक एसपी सिंह और रामकुमार और सहायक प्रबंधक राजेश कुमार निम की टीम थाना इकोटेक-3 की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ढहा दिया। टीम ने करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त करा लिया है। इस जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत 40 नेता छत्तीसगढ़ में करेंगे प्रचार

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग