ग्रेटर नोएडा. होली का त्यौहार दो दिन का होता है। पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन दुल्हैंडी पर लोग रंग खेलते है। इस बार एक मार्च को होलिका दहन होगा और 2 मार्च की दुल्हैंडी है। एक तरफ जहां लोगों ने होली की तैयारी करनी शुरू कर दी है। वहीं मार्केट में भी होली के रंग और पिचकारी मिलनी शुरू हो गई है। ज्योतिषाचार्य की माने तो इस बार की होली शुभ है। होलिका दहन और होली पूजन के लिए आपको कन्फ्यूज होने की जरुरत नहीं है। होलिका पूजन सुबह 11 बजे के बाद और शाम को होलिका दहन 7.37 बजे के बाद कर सकते है। शाम को प्रदोष काल रहेगा, इस दौरान होलिका दहन करना काफी शुभ होगा।