1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलेआम सड़क पर बेटे के सामने महिला की कर दी बेरहमी से हत्या

कोतवाली सेक्टर-20 कोतवाली एरिया के सेक्टर-6 स्थित उद्योग मार्ग पर पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 5 Aug 2018, 11:54 AM IST

knife

खुलेआम सड़क पर बेटे के सामने महिला की कर दी बेरहमी से हत्या

नोएडा. कोतवाली सेक्टर-20 कोतवाली एरिया के सेक्टर-6 स्थित उद्योग मार्ग पर पति ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। पति ने दिनदाहड़े सरेराह दिन आपसी विवाद के चलते पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना बाद में पत्नी काफी देर तक सड़क पर पड़ी हुई तड़पती रही। सड़क पर भीड़ होने के बाद भी लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी ने भी आरोपी पकड़ने का प्रयास नहीं किया। वहीं घायल महिला को अस्पताल में ले जाने का प्रयास भीड़ ने नहीं किया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को डिस्ट्रिकट अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि ब्लड बह जाने से महिला की मौत हो गई। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ा नामी बिल्डर और उसकी पत्नी बने गैंगस्टर, देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-5 हरौला गांव के सुनील अवाना के मकान में राजू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराये पर रहता है। राजू और उसके पत्नी के बीच में बेटे को लेकर विवाद हो गया। राजू की पत्नी की 28 वर्षीय रूबी है। इसी विवाद को लेकर सरेराह राजू ने बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर कर पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने जब घायल को इलाज के लिए ले कर जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि राजू को अपने बेटे का रहम भी नहीं आया। राजू का बेटा भी उस समय रुबी की गोद में मौजूद था। चाकू लगने के बाद में महिला तड़पती रही। उस दौरान बेटा भी उसकी गोद में था। लेकिन आरोपी ने बेटे को भी वहीं छोड़कर फरार हो गया।

बताया गया है कि उस दौरान कई कंपनियों का लंच चल रहा था। उस दौरान रोड पर काफी लोग इधर—उधर जा रहे थे। उसके बाद भी किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। काफी देर तक वहां मौके पर पड़ी हुई घायल तडपती रही। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। मृतक रूबी के मां व जीजा ने बताया कि राजू काफी गैरजिम्मेदार है। वह कुछ दिन काम करता और वह ज्यादतर समय घर पर रहता था। इसकी वजह से दोनों के बीच में झगडा होता रहता था। पति से विवाद के चलते रूबी हरोला में अपने माँ के घर रह रही थी और फ़ैक्ट्री में काम कर अपने बच्चे का पालन पोषण कर रही थी। सेक्टर—20 कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा।

BIG BREAKING : इस सरकारी विभाग की लापरवाही की वजह से फिर चली गई 2 बच्चों की जान, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश