
BIG BREAKING : इस सरकारी विभाग की लापरवाही की वजह से फिर ले ली 2 बच्चों की जान
ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली एरिया के घोड़ी बछेड़ा गांव के पास स्थित म्यू-2 सेक्टर में एक बोटिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। अथॉरिटी ने इस जमीन को करीब 6 साल पहले एक बिल्डर को अलॉट किया था। बताया गया है कि कई साल पहले बिल्डर ने जमीन को अथॉरिटी को वापस कर दिया था। आरोप है कि इस बोटिंग पूल में डूबने से एक बच्चे और सिक्यूरिटी गार्ड की पहले भी मौत हो चुकी है। ग्रामीणोंं में अथॉरिटी के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन होने वाले हादसों के बाद भी अथॉरिटी सबक नहीं ले रही हैं।
जानकारी के अनुसार, घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी जबरसिंह का बेटा सोनू और पुष्पेंद्र का बेटा आर्यन शनिवार को घूमने के लिए घर से निकले थे। दोनों 5वीं क्लास के छात्र है और एक साथ पढ़ाई करते है। बताया गया है कि रात के समय वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी तलाशने केे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को भी बच्चों की तलाश की जा रही थी। उसी दौरान सूचना मिली थी कि बोटिंग पूल में 2 बच्चे के शव तैर रहे है। सूचना मिलने पर परजिन व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। उधर पुलिस को भी मामले मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रमीणों ने अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाए है।
पुलिस ने शव को बोटिंग पूल से निकाला। परिजनों ने गायब हुए दोेनों बच्चों की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी एडवोकेट दिनेश रावल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने करीब 6 साल पहले एक बिल्डर को जमीन को अलॉट किया गया था। विवाद के चलते बिल्डर ने करीब 5 साल पहले जमीन को सरेंडर कर दिया था। यहां करीब 100 एकड़ का प्लॉट है। यह अथॉरिटी ने एक बिल्डर को अलॉट किया था। जिसकी वजह से यहां एक तालाब बन गया। बरसात के मौसम में पानी भर जाता है।
एडवोकेट दिनेश रावल ने बताया कि ग्रामीणों में अथॉरिटी के खिलाफ रोष है। दरअसल में पहले भी यहां हदसे हो चुकेे है। उन्होंने बताया कि इस गड्ढे में डूबने से पहले 2 सिक्यूरिटी गार्ड की मौत हो चुकी है। एक जुनपत गांव के एक बच्चे की भी मौत हो चुकी है। उसके बाद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई जिसका नतीजा यह है कि फिर हादसा हो गया। सीओ दादरी निशांक शर्मा दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है। यह अथॉरिटी की जमीन है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
5 Aug 2018, 11:06 AM IST
Published on:
5 Aug 2018, 10:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.