31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री राधे मां के जन्मदिन पर चिंतपूर्णी देवी मंदिर से लाई जाएगी ज्योति, बांटेगे मुफ्त अनाज

श्री राधे मां का जन्मदिन में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुफ़्त अनाज वितरण व हेल्थ चेकअप लगाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 27 Feb 2023, 1:25 PM IST

श्री राधे मां के जन्मदिन पर चिंतपूर्णी देवी मंदिर से लाई जाएगी ज्योति, बांटेगे मुफ्त अनाज

राधे मां को सम्मानित करते उनके भक्त लोग।

हर साल की तरह इस साल श्री राधे माँ का जन्मदिन सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन करके मनाया जायेगा। कार्यक्रमों में कई जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद रहेंगी। पूरे देश से भक्तगण राधे माँ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

दो दिवसीय कार्यक्रम में 2 मार्च को सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन राधे माँ के भवन में किया जाएगा। श्री राधे माँ के जन्मदिन के अवसर पर हर साल सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें : आज से लग रहा होलाष्टक, 9 दिनों तक नहीं होगा कोई भी शुभ कार्य



श्री राधे माँ के जन्मदिन के दिन माँ चिंतपूर्णी के दरबार से ज्योति को मंदिर के पुजारी श्री छिंदा पंडित दिव्य दरबार से लेकर आएंगे। माँ चिंतपूर्णी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित है। देवी को चिंताओं को दूर करने वाली माता के रूप में जाना जाता है। मंदिर में भक्त पूरे साल दर्शन करने के लिए जाते हैं।

3 मार्च को जरूरतमंदों के लिए ‘अनाज वितरण’ कार्यकम के साथ लोगों को मुफ़्त अनाज, स्कूल बैग एवं पंखे का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल व हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन ओपल कन्वेंशन सेंटर, नई लिंक रोड़, बोरीवली (वेस्ट), मुंबई में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : किसान का बेटा और बेटी बने दरोगा, पूरा हुआ पिता का सपना, खुशी में झूमा पूरा गांव



गौरतलब है कि समय-समय पर श्री राधे माँ जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करती हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे माँ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंबई में किया जायेगा।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश