4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन माॅडल्स की खूबसूरती के पीछे की मेहनत जानकर सन्न रह जाएंगे!

मॉडल्स को खूबसूरत दिखने के लिए करनी पड़ती है कड़ी मेहनत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 19 Feb 2018, 2:02 PM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. टीवी पर खूबसूरत अभिनेत्री और मॉडल्स को देखकर महिलाओें की चाहत उनके जैसा लुक पाने की होती है। लेकिन यह आसान नही होता। शरीर को फिट और त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए मॉडल्स को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जिम, योगा और डाइट पर भी पूरा फोकस करना होता है। मॉडल्स खुद मानती है कि मॉडलिंग करना इतना आसान नहीं है। यह टफ प्रोफेशन है। सबसे ज्यादा मेहनत खुद को फिट रखने के लिए करनी होती है।

यह भी पढ़ेंं: आंख मारने वाला प्रिया प्रकाश वारियर के वायरल वीडियो पर अभिभावकों ने जताई आपत्ति, कहा स्कूलों में तुंरत बैन हो

पिछले कुछ सालों में टीवी पर ग्लैमर का बूम आया है। बढ़ती सीरियल्स की भीड़ ने नए कलाकारों को छोटे पर्दे पर उभारा है। मॉडलिंग के जरिए कभी बड़े एक्टर्स ने बड़े पर्दे पर छाप छोड़ी है। वहीं छोटे पर्दे पर भी। ग्लैमर्स के चलते युवक और युवती मॉडलिंग के जरिए बड़े और छोटे पर्दे पर संभावना तलाश रहे है। मॉडल्स की माने तो मॉडलिंग एक अच्छा प्लेटफार्म है, जिससी वजह से स्क्रीन की दुनिया में संभावना तलाशी जा सकती है। लेकिन मॉडल बनना भी इतना आसान नहीं है। इसके लिए बॉडी फिटनेस के साथ—साथ खूबसूरत होना भी बेहद जरुरी है। मॉडल्स की माने तो ग्लैमर्स की दुनिया में शरीर का खूबसूरत होना बेहद जरुरी है। सुंदर शरीर के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है।

यह भी पढ़ें: Auto expo 2018: अगर आप भी बनवाना चाहते है अपनी मनपसंद बाइक आैर कार , तो पढ़ें ये खबर

मूलरुप से देहरादून की रहने वाली शिवानी शर्मा की तमन्ना बॉलीवुड में छाप छोड़ने की है। शिवानी शर्मा सफल मॉडल है और थियेटर भी करती है। शिवानी ने बताया कि थियेटर के जरिए बॉलीवुड में काम करना चाहती है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही कुछ अलग करने की तमन्ना थी। लिहाजा मॉडलिंग में करियर बना लिया। फिलहाल ये एक इवेंट कंपनी से जुड़ी हुई है। साथ ही ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुए आॅटो एक्सपो 2018 में हिस्सा लिया। शिवानी ने बताया कि उन्हें फिट रखने के लिए काफी कड़ी मशक्कत करनी होती है।

ग्लैमर की दुनिया में खूबसूरती भी अहम है। उन्होंंने बताया कि बाहरी सुंदरता के अलावा मॉडल्स को आत्मविश्वास से भरपूर रखना होता है। बगैर आत्मविश्वास के सफल मॉडल नहीं बना जा सकता है। उन्होंने बताया कि बॉडी फिट रखने के लिए सुबह-शाम जिम में पसीना बहना होता है। साथ ही पौष्टिक आहार का ध्याना रखना होता है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक, जोगिंग, एरोबिक्स, योगा व मेडिटेशन का सहारा भी शिवानी लेती है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीती है। शिवानी ने बताया कि मॉडलिंग करना आसान नहीं होता है। घंटों खड़ा रहना होता है। साथ ही ध्वनि पॉल्यूशन के अलावा पब्लिक को झेलना आसाना नहीं होता है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश