6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी की हत्या में महिला गिरफ्तार

बदला लेने के लिए की गई थी दंपित्त की हत्या  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Mar 2018, 5:36 PM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली एरिया के चिटहेरा गांव में प्रॉपर्टी विवाद में पति-पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर हत्या का पड़यंत्र रचने का आरोप है। हालांकि अभी मुख्य आरोपी विक्रम फरार है। बताया गया है कि आरोपी पहले ही कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल कर चुका है। पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ेें: बड़ी खबर: अब जल्द ही यूपी के इस शहर से भी भरी जाएगी उड़ान

दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी की हत्या के मामले में विक्रम और उनकी पत्नी पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूनम के खिलाफ हत्या का पड़यंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि हत्या के समय पूनम भी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि पूनम को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। अभी मुख्य आरोपी विक्रम की तलाश की जा रही है। हत्या के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। हालांकि अभी विक्रम फरार है। दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि विक्रम को अरेस्ट करने के लिए टीमें अलग-अलग दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ेें: बड़ी खबर: अब जल्द ही यूपी के इस शहर से भी भरी जाएगी उड़ान

मालूम हो कि 6 मार्च को 2 साल पहले हुई एक हत्या के मामले में पंचायत हुई थी। पंचायत में दोनों पक्ष मौजूद हुए थे। दरअसल में 2015 में वेदराम के बेटे पर अपने ही चचेरे भाई की हत्या का आरोप लगा था। इसी हत्या के मामले में पंचायत की गई थी। हेतराम और वेदराम दोनों सगे भाई थे। तीसरे भाई राधेराम की मौत के बाद में जमीन को लेकर विवादा शुरू हुआ था। इसी जमीन के चक्कर में परिवार में आपसी दुश्मिनी पैदा हो गई। राधेराम की शादी नहीं हुई थी। दोनों ही भाई उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। पंचायत में वेदराम का भतीजा भी मौजूद था। लेकिन परिवारवालों की इस पंचायत में कोई हल नहीं निकला। फैसला न होने पर वेदराम अपनी पत्नी के साथ घर जाने के लिए कार में जाकर बैठे थे। उसी दौरन सगे भतीजे ने गोलियां चला दी थी। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। पंचायत के दौरान हेतराम का बेटा विक्रम मौजूद था। फैसला न होने पर वेदराम और उनकी पत्नी नत्थो पर गोलियां चला दी। गोली लगने से दोनोें की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंं: यूपी में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, आपस में भिड़ेंगी ये इंटरनेशनल टीमें