पुलिस के अनुसार मूलरूप से मणिपुर निवासी किशोर सैरन वरिष्ठ पत्रकार है आैर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अल्फा एक सेक्टर के संवाद सोसायटी में रहते है। उनकी पत्नी प्रवानी (43) आसाम की रहने वाली थीं। दोनों की शादी दस साल पहले हुर्इ थी। उनका एक ९ साल का बेटा भी है। पत्रकार किशोर रोज की तरह मंगलवार को ऑफिस गए थे। जबकि उनका बेटा स्कूल में गया था। उनकी पत्नी प्रवानी घर में अकेली थीं। पुलिस के अनुसार दोपहर में वो आए, तो उनकी पत्नी पंखे से लटकी मिली। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उन्हें नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।