बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर गांव की रहने वाली है। 2007 में बसपा जिले में काफी मजबूत स्थिति में उभरी। 2007 में विधानसभा चुनाव 2009 में लोकसभा सीट भी बसपा के खाते में गई थी। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से सुरेंद्र नागर सांसद बने थे। लेकिन 2014 में सुरेंद्र नागर बीजेपी के डॉक्टर महेश शर्मा के सामने चुनाव लड़े और हार गए। 2017 विधानसभा चुनाव में बसपा गौतम बुद्ध नगर की तीन विधानसभा से एक भी सीट नहीं जीत पाई। तीनों ही सीट बीजेपी के खाते में गई।