हरियाणा के गोहाना में इंडियन नेशनल लोकदल पूर्व सीएम स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह 25 सितंबर को होगा। इस दौरान सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो सकती है। आईएनएलडी नेता अभय चौटाला ने बसपा सुप्रीमो मायावती से दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। करने पहुंचे आईएनएलडी नेता अभय सिंह चौटाला ने इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि मायावती ने चौटाला का सम्मान दिवस का न्योता स्वीकार किया है। मुलाकात के दौरान मायावती ने अभय चौटाला को राखी भी बांधी। हालाकि अप्रैल माह में दोनों पार्टियों के बीच में हुए गठबंधन के बाद पहला मौका होगा, जब दोनों के साथ जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यूपी में भी मायावती को गठबंधन से जाट वोटरों को लुभाने में फायदा मिल सकता है। मायावती गौतमबुद्धनगर के बादलपुर गांव की रहने वाली है। माना जा रहा है कि मायावती को यूपी में फायदा होगा। जाट वोटबैंक मायावती को मिल सकता है।