30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लो प्रेशर में बदला मानसून, अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ यहां तबाही मचाएगी अतिभारी बारिश

Monsoon Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मौजूदा प्रणाली देखते हुए अगले दो दिनों के लिए 20 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 16 Jul 2025, 10:34 AM IST

rain alert (Photo - ANI)

rain alert (Photo - ANI)

Monsoon Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान आजमगढ़, गोरखपुर समेत यूपी के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी की बात करें तो गाजियाबाद और नोएडा में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बढ़ी मानसून की गतिविधि

आंचलिक विज्ञान नगरी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके तहत पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि झारखंड के पास एक चक्रवात के कमजोर पड़ने से स्‍पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा एक मानसून द्रोणी राजस्‍थान के बीकानेर से उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन सब अनुकूल मौसम प्रणालियों के बनने से यूपी में बारिश की संभावना तेज हो गई है।

16 और 17 जुलाई को यूपी में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 16 और 17 जुलाई को मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि बुधवार से अगले तीन दिन यानी 18 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज रहेगा। 17 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। विभाग ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है, जिनमें लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, गोंडा, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, मऊ और चंदौली शामिल हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और अंबेडकर नगर शामिल हैं। इनके साथ आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश की आशंका है। इसके अलावा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, महोबा और ललितपुर जैसे जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

दक्षिण और विंध्य क्षेत्र भी होंगे प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जुलाई से प्रदेश के दक्षिणी और विंध्य इलाकों में भी बारिश का दौर तेज हो सकता है। 20 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश का सिलसिला बना रहेगा। अन्य इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की फुहारें देखने को मिलेंगी। लोगों को आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बात अगर दिल्ली-एनसीआर की करें तो मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले एक सप्ताह बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। IMD के लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 16 से 20 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और बारिश हल्की रहने की संभावना है। इसके अलावा हवाओं की रफ्तार जरूर तेज हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश