27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतमबु्द्ध नगर से इस सपा नेता को मिल सकता है टिकट

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 20 Jul 2018, 5:06 PM IST

sp

sp

ग्रेटर नोएडा. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। एक तरफ जहां पार्टियां बीजेपी का जनाधार रोकने के लिए गठबधंन कर रही है। वहीं चुनावी मैदान में प्रत्याशी को उतराने के लिए नाम भी फाइनल किए जा रहे है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट चर्चाओं का विषय बनी हुई है। दरअसल में बसपा सुप्रीमो मायावती की गृहजनपद की सीट है। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा ने जीत दर्ज की थी। बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर सांसद चुने गए थे। इन्होंने बीजेपी के डॉक्टर महेश शर्मा को हराया था। हालाकि डॉक्टर महेश शर्मा फिलहाल इस सीट से सांसद है।

यह भी पढ़ें: मायावती के एक्शन पर बसपा के इस दिग्गज नेता ने दिया ये जवाब

2014 लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मेंं कड़ी टक्कर हुई थी। जबकि बसपा तीसरे नंबर पर रही। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के डॉक्टर महेेश शर्मा सांसद चुने गए। इस दौरान बसपा अपने ही गृहजनपद की सीट पर तीसरे नबंर पर रही। डॉक्टर महेश शर्मा ने सपा के नरेंद्र भाटी को हराया था। अगले लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी बीजेपी के विजयी रथ को रोकने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए गठबधंन करने की तैयारी कर रहे है। हाल ही में हुए नूरपुर और कैराना उपचुनावों के दौरान यूपी में विपक्षी एकजुट नजर आए। नूरपुर और कैराना उपचुनाव में बसपा ने विपक्षी का सहयोग किया और बीजेपी को सीट गंवानी पड़ी थी।

माना जा रहा है कि मायावती विपक्षी दलों से गठधंन कर सकती है। अगर गठबंधन होता है तो यह सीट सपा के खाते में जा सकती है। सपा के प्रदेश प्रेवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि दूसरे नबंर पर रहने वाली पार्टी को चुनाव लडने का तय किया गया था। उन्होंने बताया कि गठबधंन होता है तो यह तय है। उपचुनाव के दौरान भी यहीं देखनेे में आया था। वहीं इस सीट पर सपा से नरेंद्र भाटी का लड़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले भी नरेंद्र भाटी सपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है। ये पहले भी सिकंदराबाद सीट से विधायक रह चुके है। वहीं वर्तमान में एमएलसी है।

यह भी पढ़ें: शाहबेरी हादसे पर बोले जिलाधिकारी, 'प्रशासन ने NDRF का किया पूरा सहयोग'

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग